Friday, October 7, 2022

मिर्जापुर के झरने

इस यात्रा के बारे में शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें–

इस पोस्ट का शीर्षक मैंने वैसे तो मीरजापुर के नाम पर रखा है लेकिन इसमें सोनभद्र जिले का भी कुछ विवरण शामिल है। अब कुछ वर्षों पहले दोनों एक ही तो थे जब 4 मार्च 1989 को दोनों को अलग कर दिया गया। मीरजापुर का इतिहास और भूगोल दोनों बहुत ही रोचक है। यहाँ चुनार और विजयगढ़ जैसे ऐतिहासिक किले अवस्थित हैं तो छोटी–छोटी बरसाती नदियों पर पाये जाने वाले झरने इसे प्राकृतिक दृष्टि से अत्यन्त खूबसूरत बनाते हैं। यदि इस भूभाग के इतिहास और भूगोल की विस्तृत चर्चा की जाय तो कई किताबें तैयार हो जायेंगी। चूँकि मेरा विषय केवल मेरी एक छोटी सी यात्रा है तो फिर आगे बढ़ते हैं।
Top