Showing posts with label ओरछा. Show all posts
Showing posts with label ओरछा. Show all posts

Friday, December 29, 2017

ओरछा–जीवित किंवदन्ती

इस यात्रा के बारे में शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें–

जब मैं ओरछा पहुँचा तो अभी अंधेरा होने में काफी समय था। ऑटो स्टैण्ड बिल्कुल ओरछा के मुख्य चौराहे के पास ही है जहाँ से पूरब की ओर ओरछा का किला और पश्चिम की ओर चतुर्भुज मन्दिर बिल्कुल पास ही दिखता है। रामराजा मन्दिर भी पास ही है। कमरा ढूँढ़ने में मैंने कुछ तेजी दिखायी ताकि समय का सदुपयोग करते हुए शाम के समय भी ओरछा का कुछ दृश्यावलोकन किया जा सके। ओरछा के प्रसिद्ध रामराजा मन्दिर के गेट के पास ही होटल में मैंने कमरा बुक कर लिया। कमरा लेकर मैं अन्दर चला गया। फिर जब 10 मिनट बाद बाहर जाने के लिए निकला तो होटल के काउण्टर पर एक नया लड़का बैठा हुआ था।
Top